पं0 दीनदयाल प्रखर राष्टभक्ति और एकात्मक मानवतावादी चिंतक थे: अश्नील दिवाकर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्याक्ष अश्नील दिवाकर ने फतेहगढ़ मण्डल के बूथ संख्या 117 शीशम बाग पर दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी। अश्नील दिवाकर ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। रजनीश मिश्रा, राजेन्द्र दिवाकर, अतुल मिश्रा ने मिस्ड काल देकर भाजपा के सदस्य बनाये। अश्नील दिवाकर ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रभक्ति और एकात्मक मानवतावादी के प्रणेता व चिंतक थे। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचायी। सरकार द्वारा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। 1953 से 1968 तक भारतीय जन संघ के नेता रहे। नई पीढ़ी उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा ले। वहीं एक मेडिकल कालेज में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन हुआ। संगठन प्रभारी महेश दुबे ने कार्यक्रम पर सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे याद किया। मुरारी राजपूत व शिवम मिश्रा ने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *