बाढ़ पीडि़तों को बांटी राहत सामग्र, सुनी समस्यायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ पीडि़त गांव में चारु हनी यादव ने अपने पति शुभम यादव हनी के साथ दौरा कर राहत सामग्री बांटी। बाढ़ पीडि़त महिलाओं की समस्यायें सुनी। उन्होंने महिलाओं से संबंधित किटे वितरित की। ग्राम चम्पतपुर, भुल्लनपुर, उलियापुर में ग्रामीण महिलाओं से उनकी समस्यायें सुनकर सेनेटरी पैड व अन्य सामग्री महिलाओं को उपलब्ध करायी। साथ ही खाने-पीने की वस्तुएं एवं लंच पैकेट वितरित किये। चारु यादव ने कहा कि किसी भी महिला को कोई भी समस्या हो तो वह मेरे तक जानकारी पहुंचाये उनकी हर समस्या सुनी जायेगी तथा उसका निदान किया जायेगा। उनके हर सुख-दुख में हम हमेशा खड़े है। उन्होंने बच्चों को बिस्कुट पैकेट वितरित किये। साथ ही राशन सामग्री एवं भोजन बांटा। लोगों ने उन्हे आशीर्वाद दिया। इस मौके पर अनीता राजपूत, प्रवीन यादव पवन राठौर, शैलेन्द्र, प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र राजपूत आदि लोगों ने मौैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *