पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर हुई संगोष्ठी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य वक्ता के रूप में जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने संबोधन दिया। जिला संगोष्ठी कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई इस देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता थे। ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को जन्मे अटल बिहारी वाजपेई ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने तीन बार देश की प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली पूर्व प्रधानमंत्री भले ही सियासत से जुड़े हो, लेकिन उनके अंदर वास्तविक रूप से एक कवि बसता था। उन्होंने अपनी रचनाओं और कविताओं से इस देश में एक अलग ही स्थान बनाया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में देश सेवा का प्रण लिया। जनसंघ से उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और भाजपा के गठन के बाद वह पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने 1977 में जब देश पर आपातकाल लगाया गया तो उन्होंने उस क्रांति में अपनी आहुति देने का काम किया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ आंदोलन में वह जेल गए। अटल का जीवन सादगी और संघर्ष भरा रहा भारत के लिए उनका योगदान अमित है। उनका नेतृत्व और दूर दृष्टि लाखों लोगों को प्रेरणा स्रोत देती है।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सुशासन की प्रतिमूर्ति थे। पूर्व प्रधानमंत्री का जनपद से भी जुड़ाव रहता था। उन्होंने देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके कुशल रणनीति से भारत ने कारगिल पर विजय पताका लहराई थी। संयुक्त राष्ट्र के संबोधन से उन्होंने भारत की मुख्य भाषा हिंदी को पूरे विश्व में पहचान दिलाने का कार्य किया। उनकी दूरसंचार नीति से देश में सकारात्मक बदलाव आया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एक परिपक्व नेता लोकप्रिय वक्त सादगी और तपस्या के अनुपम मिशाल थे अपने नाम के ही अनुरूप फैसलों पर अटल रहने वाले पूर्व पीएम की तारीफ समूचा विपक्ष करता था। संचालन जिला महामंत्री फतेहचंद वर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, कुलदीप गंगवार, महेंद्र सिंह कटियार, वीरेंद्र सिंह राठौड़, अभिषेक त्रिवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, सुनील रावत, कृष्ण मुरारी राजपूत, हेमचंद्र वर्मा, अवनीश शाक्य, गोपाल राठौर, धर्मेंद्र राजपूत, अमरदीप दीक्षित, पीयूष त्रिपाठी, मयंक सिंह बुंदेला, ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, रवि बाजपेई, विकास पांडे, शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *