मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा को मज़बूत करें: शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में लखनऊ के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 300 में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान
समृद्धि न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को लखनऊ के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र की बूथ संख्या 300 में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने उस क्षेत्र के निवासियों के घर घर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और लोगों को विकसित भारत के लिये इस अभियान से जुड़ने को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर भाजपा को मज़बूत करना होगा। मोदी जी के नेतृत्व में देश सभी क्षेत्रों में तेज गति से आगे बढ़ रहा।नगर विकास मंत्री ने सदस्यता अभियान के दौरान घर घर जाकर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।पार्टी कार्यकर्ताओं को भी लगातार अपने क्षेत्र के लोगों से जुड़े रहने तथा उनकी समस्याओं को हल कराने का प्रयास करने को कहा।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में बीजेपी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं और पात्रों को लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाए।नगर विकास मंत्री ने बताया कि भाजपा का सदस्य बनने का बहुत ही आसान तरीक़ा है।भाजपा का सदस्य बनने या बनाने के लिए निम्न
8800002024 नंबर पर मिस्ड काल करे, या फिर रेफ़रल कोड 8929127971 अथवा VASZWQ भर कर भाजपा की सदस्यता कोई भी व्यक्ति हासिल कर सकता है।सदस्यता अभियान में अंजनी श्रीवास्तव पूर्व प्रत्याशी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र लखनऊ,साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी विजय भुर्जी, सत्येन्द्र सिंह,पुरुषोत्तम पुरी, राजन मिश्रा,श्रीमती रजनी गुप्ता, हरिशंकर शर्मा,विनोद राजपूत, श्रवण गुप्ता और बड़ी संख्या में माताओं बहनों के साथ क्षेत्रीय निवासी और समर्थकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

अमिताभ श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *