सपा मुखिया ने चन्द्रपाल पर जताया विश्वास, बने जिलाध्यक्ष.

*पिछले कार्यकाल की तरह सभी सीटों पर फहरायेेेंगे सपा का परचम: यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर पुराने कड़े मजे समाजवादी नेता चन्द्रपाल यादव को पार्टी की कमान सौैंपी है। बताते चले कि इससे पूर्व भी श्री यादव चार बार पार्टी की कमान संभाल चुके है। उनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2012 में जिले की चारों विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी का परचम फहराया था। पांचवीं बार जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि मां गंगा की कृपा से जिले की चोरों विधानसभा सीटों व सांसद की सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा करायेंगे। वहीं नगर निकाय के चुनावों में भी सभी जगह साइकिल को दौड़ाने का काम करेंगे।
सपा मुखिया के निर्देशन में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी हुई पार्टी जिलाध्यक्षों की तीसरी सूची में फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष पद पर चन्द्रपाल सिंह यादव को कमान सांैपने की घोषणा की गई है। उनके एक बार फिर सपा जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। लोगों ने बधाईयां दी और हर कदम पर साथ देने का वायदा किया। वहीं जिलाध्यक्ष बने श्री यादव ने कहा कि वे अपने सभी पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ेेंगे। सपा को मजबूती देने के लिए सभी कुछ करेंगे। उनके खून का एक-एक कतरा समाजवादी पार्टी और विचारधारा के लिए समर्पित है। सपा नेता इलियास मंसूरी ने यादव के घर पहुंचकर उन्हें शुभाकामनायें व बधाई दी। इसी तरह से बधाईयों का तांता लगा रहा।

*अद्भुत संगठन क्षमता वाले नेता हैं चन्द्रपाल यादव: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव
फर्रुखाबाद।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने चन्द्रपाल यादव के जिलाध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में मजबूत होगी और अपने पुराने रंग में दिखायी देगी। उन्होंने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष के अलावा चन्द्रपाल यादव ने अपने युवा काल से ही लोहिया वाहिनी व अन्य फ्रंटल संगठनों को संभालते आये है। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता है और अद्भुत संगठन क्षमता रखते है। उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *