सपा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में मनायी गई वाल्मीकि जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा रकाबगंज खुर्द स्थित वाल्मीकि मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनायी गई। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के साथ समाजवादी साथियों ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता महानगर के अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा एवं संचालन महानगर के महासचिव रजत क्रांतिकारी ने किया। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्र ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जैसे ऋषियों की रचनाओं की बजह से ही आज हम पूर्ण रूप से अपने भगवानों के बारे में जान पाए है।  महर्षि वाल्मीकि केवल वाल्मीकि समाज के नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत के भगवान रूपी ऋषि है। प्रदेश सचिव युवजन सभा प्रवेश कटियार उर्फ टिल्लू ने कहा महर्षि वाल्मीकि महान ऋषि थे। हम सबको उनके विचारों पर चलना चाहिए। प्रदेश सचिव अधिवक्ता सभा अमित यादव ने महर्षि वाल्मीकि की जीवनी पर प्रकाश डाला। ओम प्रकाश शर्मा ने महर्षि वाल्मीकि के बताए रास्तों पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी रवि वाल्मीकि ने कहा हम सब वाल्मीकि की जयंती मनाने यहां इक_ा हुए हैं, लेकिन मुझे बहुत अच्छा लगता है की वाल्मीकि समाज के दुख सुख में कोई खड़ा है तो वह समाजवादी पार्टी है। महानगर उपाध्यक्ष बिना शर्मा, महेश वाल्मीकि, लालाराम वाल्मीकि, अतुल वर्मा, खुर्शीद खान, सत्यम अवस्थी, कुलदीप भारद्धाज आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर उमेश, राजेश, निर्मल, प्रभात, विमल, कमल, प्रदीप, विष्णु, किशनलाल, ऋषि अवस्थी, ब्रजभान यादव उर्फ रिंकू, अफजल, अभिषेक गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *