व्यापार मण्डल का सदस्यता अभियान शुरु

इखलाक खान का पुन: नगर अध्यक्ष बनना तय
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नगर उद्योग व्यापार मण्डल श्याम बिहारी गुट के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के निर्देशानुसार नगर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। त्रिवर्षीय चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर नगर अध्यक्ष इखलाक खान, नगर महामंत्री राकेश सक्सेना, युवा नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो तीन दिनों से लगातार सदस्यता अभियान चल रहा है। सदस्यता अभियान के तहत ही नगर अध्यक्ष का मनोनयन होता है। अभी तक इखलाक खान के अलावा अन्य लोगों ने सदस्यता अभियान नहीं चलाया है। ऐेसे में हाजी इखलाक खान पुन: तीन साल के लिए नगर अध्यक्ष बनाये जाने की संभावना प्रबल हो गयी है। शनिवार को ठाकुर सर्वेन्द्र सिंह व्यापार मण्डल के सदस्य बने। वहीं पूर्व सभासद दवा विक्रेता शिवेश गुप्ता आदि लोगों को सदस्य बनाया गया है। अन्य लोग नगर अध्यक्ष बनना चाहते है। कई लोगों के नाम उभर कर आये है, लेकिन सदस्यता अभियान में सभी पीछे है। नगर महामंत्री राकेश सक्सेना ने बताया कि नगर अध्यक्ष बनने के पीछे सदस्यता अभियान होता है। जो सबसे ज्यादा सदस्य बनायेगा उसी को तीन साल के व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष की ताजपोशी हो पाती है। ऐसे में इखलाक खान सदस्यता अभियान में अब्बल होते जा रहे है। सदस्या अभियान ७० प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसके बाद कमेटी भंग होगी और प्रदेश से पांच सदस्यीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारी आयेंगे और नगर अध्यक्ष की घोषणा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *