पूर्व चेयरमैन की भतीजी का बर्मिंघम विश्वविद्यालय लंदन में छात्रा के रूप में चयन

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद निवासिनी सारा अफजाल पुत्री अफजाल अहमद फारूकी का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बर्मिंघम लंदन लोक एवं पर्यावरण स्वास्थ्य विज्ञान में परास्नातक हेतु चयन हुआ है। सारा अफजाल को 30 सितम्बर को विश्वविद्यालय में ज्वाइन करना है। इसलिए वे रवाना हो गई हैं। सारा अफजाल नदीम अहमद फारूकी की भतीजी हैं।
सारा अफजाल की प्रारंभिक शिक्षा शमसाबाद में हुई। इसके उपरांत कक्षा 6 में अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय वूमेन्स कॉलेज में प्रवेश हुआ। तत्पश्चात् भू विज्ञान में स्नातक किया। सारा अफजाल ने गंगा, यमुना व काली नदी में एंटीबायोटिक के कारण जैव प्रतिरोध का अन्वेषण किया था। जिसके कारण केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय की प्रतिष्ठित नेशनल थिसिस चैम्पियनशिप अनुदान मिला था और सारा अफजाल के इस उच्च स्तरीय कार्य के लिए मंत्रालय द्वारा प्रशंसा की गयी। जिससे बर्मिंघम विश्वविद्यालय में विश्व स्तरीय कोर्स में चयन में सहायता मिली। सारा अफजाल के उत्कृष्ट योगदान और उच्च शिक्षा हेतु प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में चयनित होने पर क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता भी व्यक्त की। ज्ञात हो नदीम अहमद फारूकी के छोटे भाई डा0 दाऊद सलीम ने लंदन स्थित प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ऑक्सफोर्ड से मनोविज्ञान में डॉक्ट्रेट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *