जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य व तम्बाकू नियंत्रण विषय पर हुई प्रतियोगितायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दुर्गा नारायण महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अन्तर्गत जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ, मानसिक स्वास्थ एवं तम्बाकू नियंत्रण विषय पर पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताएं प्राचार्य डॉ0 मनोज गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गयीं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प्प अर्पित के साथ हुआ। जिला स्वास्थ विभाग से डॉ0 रणधीर सिंह (इपीडेमोलॉजिस्ट), कु0 दीप्ति यादव (मनोवैज्ञानिक एवं मानसिक स्वास्थ), सूरज दुबे जनपदीय सलाहकार तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ0 रणधीर सिंह ने जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ में परिवर्तन होने के कारणों पर प्रकाश डाला। कु0 दीप्ति यादव ने मानव के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक स्वास्थ की भूमिका पर प्रकाश डाला। सूरज दुबे ने तम्बाकू से होने वाली हानियों एवं विधि नियमों के बारे में विस्तार से बताया। डॉ0 वी0के0 तिवारी ने मानसिक अस्वस्थता और जलवायु परिवर्तन के कारणोंं पर अपने विचार प्रकट किये। डा0 शैलेन्द्र मिश्रा ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 एच0एस0एन0 गुप्ता ने किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ0 अजहर जुनैद आलम की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सम्मानजनक रही। जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थय की पोस्टर प्रतियोगिता में शुभी सिंह ने प्रथम स्थान, नैन्सी ने द्वितीय स्थान एवं तोषी त्रिवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानसिक स्वास्थय की पोस्टर प्रतियोगिता में दित्या पाण्डेय ने प्रथम स्थान, इल्मा ने द्वितीय स्थान एवं अंशिका कटियार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थय की भाषण प्रतियोगिता में नन्दिनी मिश्रा ने प्रथम स्थान, शैली राठौर ने द्वितीय स्थान एवं अखण्ड प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानसिक स्वास्थय की भाषण प्रतियोगिता में दित्या पाण्डेय ने प्रथम स्थान, साहिल कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र दिये गये। इस दौरान शिक्षकगण डॉ0 पंचम कुमार, डॉ0 मो0 अमीन, डॉ0 अशोक कुमार शर्मा, सरस पाठक, वीरभान सिंह, प्रियांशु सिन्हा, अनामिका मिश्रा एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को प्राचार्य द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *