आर्मी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण अभियान का हुआ शुभारम्भ

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रधानाचार्य के साथ लगाये पौधे
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ कैण्ट में पर्यावरण संरक्षण अभियान का प्रारम्भ हुआ। अभियान के प्रथम दिन विद्यालय की पूर्व प्राथमिक वर्ग की नर्सरी कक्षा के दस नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में नीम, बरगद, पीपल, बेलपत्र, आम, आंवला और अशोक आदि वृक्षों का रोपण किया गया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने बताया कि यह अभियान निरन्तर 30 सितम्बर तक चलेगा। इसके अन्तर्गत प्रतिदिन एक कक्षा के द्वारा विद्यालय परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जायेगा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी। प्रभारी विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डा0 सुनील कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में कम से कम एक हजार वृक्षों को लगवाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के प्रथम दिन रुचि कुमारी, नम्रता, कीर्ति, लता व विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *