ई-पर्यावरण प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को किया गया जागरुक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती विद्या मंदिर सेनापति में छात्राओं ने पर्यावरण संबंधित मोबाइल पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सैकड़ो छात्राओं ने परीक्षा दी। परीक्षा का मूल उद्देश्य पर्यावरण के प्रति, जंगल के प्रति, जल के प्रति और प्लास्टिक आदि के प्रति जागरूक किया गया। जिसमें बताया गया है कि जंगल हमारे पर्यावरण के लिए एक महत्वपूर्ण अंग है। जिसमें हमें अपना योगदान देना चाहिए और उसी प्रकार से जल भी बचना चाहिए। असीमित जल का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि पर्यावरण का मानव कल्याण से गहरा संबंध है, यह हमें जीवित रहने के लिए आवश्यक हवा, पानी, भोजन और आश्रय प्रदान करता है। वनों की कटाई प्रदूषण और अत्यधिक उपभोग जैसी मानवीय गतिविधियां पर्यावरण को खराब कर रही हैं। इनके कारण जैव विविधता के लिए खतरा है। परिश्चित की तंत्र को बंद करता है और जलवायु परिवर्तन को बढ़ाता है। सभी छात्राएं अपने मोबाइल ऐप से डाउनलोड कर परीक्षा को 20 प्रश्न बहुविकल्पी प्रश्नों का उत्तर दिया और प्रधानाचार्य ने सभी को इस सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर आचार्य आलोक सिंह, बृजपाल सिंह, कृष्ण कुमार, वीरेश कुमार, शिव मोहन, शिवकुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *