एमआईसी में वृक्षारोपण के साथ नशा उन्मूलन की दी गई जानकारियां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह के साथ वृक्षारोपण किया गया। वर्तमान में भूजल सप्ताह चल रहा है तथा शासन पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है। इसी को ध्यान में रखते हुए म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर द्वारा विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के साथ वृक्षारोपण कराया गया। विद्यालय में स्थित अमृत वाटिका में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुल्तान सिंह, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, लोक समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिनंदन सिंह यादव, जिला प्रभारी देवकी नंदन गंगवार द्वारा वृक्षारोपण किया गया। शासन के निर्देशानुसार अमृत वाटिका में शिलाफलकम की स्थापना करायी गई थी। फलदार, छायादार वृक्ष, जैसे तुलसी, नीम, पीपल, बरगद इत्यादि पौधे लगाए गए। विद्यालय में पर्यावरण सुरक्षा तथा नशा उन्मूलन पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह व सुल्तान सिंह ने विचार रखे। मुख्य वक्ता हरिनंदन यादव ने पर्यावरण सुरक्षा तथा वृक्ष लगाने पर जोर दिया। सुल्तान सिंह ने मादक पदार्थों व नशा उन्मूलन की जानकारी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पॉलीथिन का प्रयोग न करें। मादक पदार्थों का सेवन न करें। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजाशंकर द्वारा वर्तमान में चल रहे भूजल सप्ताह के उपलक्ष में अधिक से अधिक जल संरक्षण के बारे में कहा गया। उन्होंने बताया कि हम सभी को पानी की कीमत समझनी चाहिए, निरर्थक ही पानी नहीं बहाना चाहिए, अधिक से अधिक वर्षा का जाल का संचित करना चाहिए, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का कार्य करना चाहिए। गोष्ठी का समापन पर्यावरण सुरक्षा, पॉलिथीन का प्रयोग न करने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की शपथ लेकर किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता मयंक रस्तोगी, अशोक कुमार कठेरिया, अरविंद कुमार, प्रदीप कुमार जायसवाल, विश्व प्रकाश दीक्षित, प्रबल प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार, शिवेंद्र सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *