सिटी गल्र्स इंटर कालेज में महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती पर दिया गया स्वच्छता का संदेश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 2 अक्टूबर को फर्रुखाबाद सिटी गल्र्स इंटर कॉलेज में गांधी जयंती मनायी गई। कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी विल्किन्सन ने किया। प्रधानाचार्या ऐस्तर रोज दयाल द्वारा महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को विद्यार्थियों को बड़े ही प्रभावी ढंग से समझाया गया। साथ ही गांधीजी के तीन बंदरों का महत्व भी बच्चों को बताया गया। लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर भी माल्यार्पण करते हुए उनके योगदान पर भी चर्चा की गई। महात्मा गांधी स्वच्छता को व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी मानते थे। उनके अनुसार स्वच्छता स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण है और गांधीवादी जीवनशैली का एक अनिवार्य हिस्सा है। उनका मानना था कि स्वच्छता व्यक्तित्व का अभिन्न अंग है। इस अवसर पर बच्चों को गांधीजी की तरह सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सभी अध्यापिकाएं और अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। बच्चों का उत्साह और उनका जोर जोर से नारे लगाने का दृश्य तो बहुत मनभावना था। गोष्ठी में गांधी जी के जीवन पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सभी अध्यापिकाओं ने बहुत उत्साहवर्धक बाते, कविता, गीत, नारे और गांधी जी के जीवन की चर्चा के साथ उल्लास पूर्वक विद्यालय में गांधी व शास्त्री जयंती मनायी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *