विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर कैडेट्सों ने पिरामिड बनाकर शहीदों को किया याद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज में कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई गई। विजय दिवस के उपलक्ष में 12 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स ने देश भक्ति गीत गाकर पिरामिड बनाकर शहीदों को याद किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन बलविंदर सिंह ने बताया 1999 में कारगिल का युद्ध छिड़ा था। इस युद्ध में कई जवान शहीद हुए थे। यह युद्ध 2 महीने तक चला था। 26 जुलाई 1999 को कारगिल मेंं भारतीय भारतीय सेना ने कारगिल विजय की। कैप्टन बलविंदर सिंह ने बताया कि भारतीय सेना के जवान अपने परिवार के प्रेम को त्याग कर देश प्रेम की तरफ आगे की ओर बढऩे लगे। बम के धमाकों की आवाज जितनी तेज थी। भारतीय सेना आगे की ओर बढ़ते रहे। कारगिल विजय दिवस पर कैप्टन मनोज पांडे, विक्रम बत्रा, सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव, सूबेदार संजय कुमार, कैप्टन अनुज नायर आदि को याद किया गया तथा इनके बारे में बताया गया। इस अवसर पर डॉ0 अमिताभ सिंह, संजीव कुमार, ममता प्रजापति, रामवीर सिंह, कैडेट अभिषेक मिश्रा, रिया कुमारी, सुबोध कुमार, दुर्गा सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *