सोनाली अध्यक्ष, डा0 नीतू मसीह बनी मंत्री
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष सोनाली बनी। पदैन प्रधानाचार्या डा0 नीतू मसीह को कार्यकारिणी का मंत्री, प्रीती मसीह उप मंत्री, लक्ष्मी कोषाध्यक्ष बनी। साथ ही कार्यकारिणी में सदस्य शीरीस, रोशन, सुदामा, सुरेन्द्र पाल, विवेक, बृजेश, अध्यापक सदस्य भावना लाल, प्रबंध समिति ममता पोशिया पाल बनी। कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से सभी ने शिक्षण व्यवस्था व शासनादेश के आदेशों का पालन करने हेतु विचार विमर्श किये। संचारी रोग, सडक़ सुरक्षा, पर्यावरण जागरुकता, मतदाता जागरुकता, छात्राओं के नये नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया। धन्यवाद प्रधानाचार्य डा0 नीतू मसीह ने ज्ञापित किया।