फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय संरक्षक बृजेश शर्मा के लखनऊ आवास पर परिषद को मजबूती प्रदान किए जाने के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री सहित परिषद के पदाधिकारियों ने प्रांतीय संरक्षक से भेंटकर वार्ता की। परिषद के संघर्ष की रूपरेखा पर चर्चा हुई। परिषद पदाधिकारियों ने आपसी विचार विमर्श के बाद यह तय किया कि प्रधानाचार्यों की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में जनपद स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के मध्य धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के मध्य धरना प्रायोजित होगे। नवंबर के मध्य में शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश के समस्त जनपदों में 15 अक्टूबर तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। नवंबर एवं दिसंबर माह में जिला सम्मेलन प्रायोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक बृजेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री, प्रांतीय संयोजक डॉ0 हरिनारायण उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री डॉ0 संदीप चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 गिरीश मिश्रा, राम उजागर शुक्ला, योगेश कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।