सेंट पॉल्स सिटी चर्च स्कूल में वन महोत्सव का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेंट पॉल्स सिटी चर्च स्कूल के तत्वाधान में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या अंजू मल्ल ने बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। बच्चों व स्टाफ के द्वारा प्रधानाचार्य के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया और वन महोत्सव के तहत पर्यावरण को सुंदर बनाने के लिए जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या ने जागरुक करते हुए कहा कि सभी बच्चे पौधे अवश्य लगाये और अपने घरों में गमलों में भी पौधे लगाये। आसपास के लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरुक करें। सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि प्रतिवर्ष एक पौधा अवश्य लगायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *