भाविप के संस्थापक की मनायी गयी जयंती

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत विकास परिषद फतेहगढ़ शाखा द्वारा भाविप के संस्थापक डॉ0 सूरज प्रकाश का जयंती समारोह शाखा कार्यालय प्रवीण माथुर के निवास पर मनायी गयी।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह एवं संगठन सचिव श्याम प्रकाश श्रीवास्तव ने डा0 सूरज प्रकाश के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सहयोग शाखा की अध्यक्षा रीता दुबे, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनीता पाठक, के0के0 पाठक ने भी माल्यार्पण किया। अन्य सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ वंदेमातरम गीत के साथ किया। व्यवस्था महिला संयोजिका शिवानी माथुर ने संभाली। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण माथुर ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अजीत यादव ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक सदस्यों के आने का आग्रह किया। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। शाखा अध्यक्ष सरदार जगदीप सिंह ने सभी का धन्यवाद करते वह राष्ट्रीय गान उपरांत कार्यक्रम को समाप्त किया। इस मौके पर प्रवीण माथुर, शिवानी माथुर, श्याम प्रकाश श्रीवास्तव, सरदार जगदीप सिंह, किशन वर्मा, संदीप शुक्ला, के0के0 पाठक, संजय दुबे, अजीत यादव, रीता दुबे, नैमिश् मिश्रा, आरपी मिश्र, मोहित वर्मा, गगन चतुर्वेदी, रामकुमार वर्मा, आशा देवी वर्मा, अवनींद कुमार सक्सेना, शिवानी चंद्रा, रचना वर्मा, संजीव कुमार वर्मा, अनीता पाठक, उमेश बाबू राठौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *