पुस्तक मानव कल्याण दर्पण का हुआ विमोचन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला श्रीराम नगरिया पांचाल घाट पर पधारे गायत्री धाम अयोध्या से बजरंग दास महाराज की अध्यक्षता में मानव कल्याण दर्पण लेखक सूबेदार मेजर रघुवीर सिंह गहरवार की धार्मिक समाजिक सांस्कृतिक पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वीरेन्द्र सिंह राठौर व शरद कटियार ने पत्रिका का विमोचन किया। धीरज सिंह गहरवार ने पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। रघुवीर सिंह ने पुस्तक के बारे में परिचय दिया। देह धरे का दण्ड है। सबकालू को होय। ज्ञानी भुगते ज्ञान से, मूरख भुगते रोय। बड़े-बड़े साधु, महात्माओं पर भी दुख आता है पर वह रोते नहीं है। वह अपने मन को ईश्वर से लगाये रहते है और दुखों संकटों के समय धैर्य पूर्वक समय निकाल देते है। चतुर शिरोमनि सोइ माही जो मन लागि सुजतन कराही। हम परिवार का भरण पोषण करने के लिए सुख देने वाली हर वस्तुओं को उपलब्ध कराने के लिए रात दिन मेहनत करते है और अपनी सफलता पर प्रसन्न होने के साथ ही गर्व करने लगते है। जीवन इसी तरह चलता रहता है। माता-पिता, गुरु पूज ले, रह इनके अधीन। निश्चिय करके जान लो यही देवता तीन। सभी लोग तीर्थों में रुपया खर्च करके जाते है और रास्ते में तकलीफ भी उठाते है, वहां ईश्वर की मूर्तियां देखकर वापस आ जाते है। माता-पिता, सास-ससुर, दादा-दादी ईश्वर के रुप में आपके घर पर विराजमान है। आप उपकी सेवा करके आशीर्वाद तो लेकर देखा कि क्या फल आपको देते है। मैने तो लोगों को कहते सुना है कि हम तो अपने पुरर्खो के आशीर्वाद से ही खुशहाल है। उन्हें आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। आप आशीर्वाद लेने में कोताही मत बरते। ईश्वर आपका अवश्य कल्याण करेगा। इस मौके पर अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *