होंडुरास में हुई एक विमान क्रैश में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। यह दुर्घटना रोआटान के तट के पास हुई, जो कि होंडुरास का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। विमान लांह्सा एयरलाइंस का था, जो रोआटान से ला सेइबा जा रहा था। विमान ने उड़ान भरने के बाद अचानक तेज मोड़ लिया और समुद्र में गिर गया। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ। इसमें मशहूर होंडुरास के संगीतकार औरेलियो मार्टिनेज भी सवार थे, जो दुर्भाग्यवश इस दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठे। अग्निशमन विभाग ने बताया कि पांच लोगों को बचाया गया, जबकि एक यात्री अभी भी लापता है। इसके अलावा दुर्घटना में फ्रांस का अन्य यात्री जीवित बच गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
सेंट्रल अमेरिका में स्थित देश होंडुरास के तट पर एक विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक मशहूर गरिफुना म्यूजिशियन भी शामिल हैं। लांहसा एयरलाइंस का यह विमान सोमवार रात को रोआटन द्वीप से मुख्यभूमि शहर ला सेइबा के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद समुद्र में क्रैश हो गया। विमान में 17 यात्री और चालक दल के सदस्य थे, जिनमें से पांच को बचा लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
औरेलियो मार्टिनेज सुजौ की मौत
मृतक में पूर्व सांसद और गरिफुना जाति समूह के सदस्य औरेलियो मार्टिनेज सुजौ भी शामिल थे, जो अफ्रीकी और आदिवासी मिश्रित वंश से आते थे। मार्टिनेज सुजौ के पास अमेरिकी नागरिकता भी थी। उनके प्रतिनिधि, हेलेन ओडाइल गिवार्च, जो एक फ्रांसीसी नागरिक हैं, दुर्घटना में जीवित बचने वालों में शामिल थीं। मार्टिनेज सुजौ होंडुरास के ग्रासियास ए डियोस क्षेत्र के निवासी थे, जो देश के कैरेबियाई तट के पास स्थित है। उनके भतीजे एंजेल अपारिसियो फर्नांडीज मार्टिनेज, जो अपने चाचा के साथ संगीतकार भी थे, उन्होंने मंगलवार को कहा कि हम तबाह हो गए हैं, वे परिवार का आधार थे।