Headlines

त्यागी जी महाराज की मनायी गई 25वीं पुण्यतिथि, भण्डारे का हुआ आयोजन

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। धार्मिक नगरी कंपिल स्थित रामेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को ब्रह्मलीन स्वामी त्यागी जी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें साधु-संत व श्रद्धालुओं का समागम देखने को मिला।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनुज शत्रुघ्न द्वारा स्थापित शिवलिंग के कारण भक्तजनों में विशेष मान्यता रखने वाले रामेश्वर नाथ मंदिर में टापर वाले स्वामी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर महंत आनंद गिरि महाराज की देखरेख में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारा दोपहर करीब 12 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा। जिसमें जनपद समेत दूरदराज से आए साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन कीर्तन होता रहा, इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। देर रात तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सेवा भाव लिए आसपास के ग्रामीण और टॉपर वाले स्वामी के शिष्य बड़ी संख्या में पहुंचे थे। स्वामी त्यागी जी महाराज की पुण्स तिथि पर जनपद के अलावा कानपुर, मैनपुरी, बदायूं, कन्नौज, शाहजहांपुर एवं एटा इत्यादि जनपदों से भारी संख्या में भक्तजन यहाँ पधारे और उनकी विधिवत् पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। भक्तजनों को संबोधित करते हुए स्वामी आनंदगिरि महाराज ने कहा कि परमसिद्ध संत स्वामी त्यागीजी महाराज का वैदुष्य, त्याग एवं तप सर्वोच्च कोटि का था। वे हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी एवं उर्दू इत्यादि भाषाओं के ज्ञाता होने के साथ-साथ कानून के भी ज्ञाता थे। उनका जीवन अध्यात्म एवं साधना साकार रूप था। कायमगंज के चिकित्सक डॉ0 विकास शर्मा ने कहा कि स्वामीजी की आध्यात्मिक शक्ति एवं सिद्धि सभी संप्रदाय के लोगों को चमत्कृत करती थी। संस्कृत प्रवक्ता प्रशांत कुमार मिश्र ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सन् 2003 के फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी 24 फरवरी दिन सोमवार को ब्रह्ममुहूर्त में स्वामीजी ने यहीं श्रीरामेश्वरनाथ के चरणों में अपने भौतिक शरीर का त्याग किया। इस दौरान पुखराज डागा सुरेंद्र सैनी, अवधेश बाथम, चंद्रशेखर अग्निहोत्री, सचिन पांडे, अटल बिहारी मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, महेश चन्द्र शुक्ला, अमर नाथ शुक्ला, नितिन कुमार, सजल शर्मा, विजयेन्द्र पाराशरी, प्रभाकर पाण्डेय, वीरेन्द्र सिंह यादव, कृष्ण कुमार अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *