Headlines

एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश राज्य की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार द्वारा प्रदेश में बड़े स्तर पर अफसरों के तबादले की लिस्ट जारी की गई है। योगी सरकार ने पीसीएस स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।आपको बता दें कि आज 5 मार्च की सुबह एसडीएम लेवल के अफसरों का बड़े स्तर तबादला किया गया है।

बुधवार की सुबह हुए तबादलों में

  • देवरिय के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया।
  •  मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद नियुक्त किया गया।
  • अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया।
  • बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाया गया।
  • आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया।
  • उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर।
  • प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर।
  • वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर बनाया गया। 
  • अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बदायूं बनाया गया।
  • कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर,
  • जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, 
  • संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया।
  • वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरैया बनाया गया है।
  • उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा बनाया गया।
  •  हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया।
  • बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर बनाया गया।
  • उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया। 

ट्रांसफर हुए अधिकारियों की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *