ग्राम न्यायालय का न्यायमूर्ति ने किया शुभारम्भ

तहसील परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण का दिया संदेश
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। ग्राम न्यायालय का उद्घाटन करने पहुंचे न्यायमूर्ति ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर न्यायमूर्ति डॉ0 योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने ग्राम न्यायालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति के तहसील पहुंचने पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा, उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह एवं तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। ग्राम न्यायालय का शुभारंभ होते ही क्षेत्र के लोगों तथा क्षेत्रीय अधिवक्ताओं में खुशी देखने को मिली। शुभारंभ के अवसर पर न्यायमूर्ति डॉ0 योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने तहसील प्रांगण में पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश अश्विनी कुमार त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा, ग्राम न्यायालय मजिस्ट्रेट विजय रतन गौतम, उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह, तहसीलदार कर्मवीर सिंह एवं अन्य न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *