गंगा में नहाते समय युवक डूबा, तलाश जारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा स्नान करने आया युवक अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। आसपास के लोगों में चीखपुकार मच गई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने युवक की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। कई घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला।जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के क्षेत्र मोहल्ला कछियाना निवासी बंगाली गंगा स्नान करने आया था। स्नान करने आया था। स्नान करते समय वह अचानक गहराई में चला गया। जिसके चलते वह डूब गया। उसे डूबता देख पांचाल घाट पर मौजूद आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक की कई घंटे तक तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसकी जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गयी। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं लगा। बताते चले कि क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप जारी है। जिसके चलते मां गंगा उफान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *