बंदरों के पाइप गिराने से मासूम की मौत

कंपिल, समृद्धि न्यूज। ईंटों पर रखे पाइप को बंदरों ने गिरा दिया। जिसमेें दबकर मासूम की मौत हो गयी। मासूम की मौत पर स्वजन बिलखने लगे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव त्यौरखास निवासी सरवन शाक्य की दो महीने की पुत्री पुष्पा बुधवार दोपहर घर के आंगन में लगे ईट के ढेर के पास जमीन पर सो रही थी। ईंटों के ऊपर रखे पाइप को बंदरों ने मासूम के ऊपर गिरा दिया। जब तक स्वजन कुछ समझ पाते तब तक मासूम की मौत हो गयी। मासूम की मौत पर स्वजनों मे कोहराम मच गया। मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। मृतका छ: भाई बहनों ऋषभा, छाया, अंशिका, मोनिका, नितिन में सबसे छोटी थी। मृतक की माँ रीना का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *