संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दूसरे मकान में मिला शव

परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
शमसाबाद, समृद्धि न्यूज।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गयी। युवक का शव दूसरे मकान में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के मोहल्ला सिकंदरपुर निवासी मृतक रविंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय राम भरोसे उम्र 35 वर्ष जो दोपहर में घर से कहीं चला गया था। जो देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। जिस पर परिजन ने उसकी खोजबीन की। बुधवार को शाम के समय मृतक के चचेरे भाई पवन कुमार के पुत्र नितिन कुमार उम्र 12 वर्ष ने मृतक को चारपाई पर नये मकान में पड़ा देखा, तो नितिन ने सूचना परिजनों को दी। मृतक के मोहल्ले में दो मकान हैं। परिजन जब घटना स्थल पर पहुंचे तो रविंद्र सिंह को मृत अवस्था में देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी नन्हीं देवी और दो पुत्री प्रिया और नैंसी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताते चलें कि मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक परिवार में अकेला ही था। थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *