सपा अधिवक्ता सभा की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

संविधान खतरे में है अधिवक्ताओं को एकजुट होना होगा: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर अधिवक्ता सभा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की मौजूदगी में की गई।

अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने अपनी पूरी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि हमारे अधिवक्ता साथी पूरी तरह से समाजवादी पार्टी की नीतियों और रीतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और जहां जरूरत पड़ती है वहां जरूरतमंदों को अपनी नि:शुल्क सेवाएं भी दे रहे हैं। चंद्रपाल सिंह यादव ने पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता सभा समाजवादी पार्टी का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें बुद्धिजीवी लोग होते हैं। उन्होंने कहा कि हम अधिवक्ता सभा से अपेक्षा करते हैं कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और उनके द्वारा किए गए अधिवक्ताओं के उत्थान के कार्यों जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। प्रदेश सचिव/अमृतपुर विधानसभा प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्ग के जरूरतमंदों का ख्याल रखती है और सही मायने में अगर देश को आगे बढ़ाना है तो समाजवाद के रास्ते पर ही चलना होगा। उन्होंने कहा कि आज जो संविधान खतरे में है उसके लिए हमारे अधिवक्ता सभा के साथियों को एकजुट होकर के इस तानाशाही सरकार के खिलाफ बोलना भी पड़ेगा और आंदोलन भी करना पड़ेगा। जहां जरूरत पड़ेगी हम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आंदोलन के लिए भी तैयार हैं। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, सुभाष चंद्र शाक्य, अमित यादव ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बृजेश कुमार, विजय अग्निहोत्री, अरवेश चतुर्वेदी, सरजू यादव, सुनील कुमार कनौजिया, धर्मेंद्र सिंह यादव, रंजना कश्यप, दुष्यंत सिंह, अमन वर्मा, शमीम खान, डा0 अभिषेक यादव, कन्हैयालाल गुप्ता, डॉ0 सुभाष चंद पाल, विनीत परमार, मीडिया प्रभारी विवेक यादव आदि उपस्थित रहे। देवेन्द्र सिंह यादव ने अपनी जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष डा0 अभिषेक यादव, साहिल सागर, केके कश्यप, रंजना कश्यप, प्रमोद कुमार, तौहीद अफजल को बनाया है। जिला महासचिव सुनील कुमार कनौजिया बने। कोषाध्यक्ष अशोक कुमार पाल को बनाया गया। जिला सचिव की जिम्मेदारी कन्हैया लाल गुप्ता, दुष्यंत सिंह यादव, अमरजीत कश्यप, देवेन्द्र सिंह, कौशलेन्द्र यादव, समीम खान, कुलदीप यादव, मुईन खान, आकाश शाक्य, राजू सिंह कुशवाहा, प्रमोद कुमार को बनाया गया है। कार्यकारिणी में सदस्य प्रशांत कुमार, राहुल कुमार, मनीष कुमार, अक्षय यादव, राहुल सक्सेना, सार्थक शाक्य, अजीत सिंह, दिवाकर शाक्य, विकास राठौर, धर्मेन्द्र सिंह यादव, अनुज यादव को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *