पत्नी से हुए विवाद में पति ने पिया कीटनाशक

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पति पत्नी में हुए विवाद के बाद पति ने कीटनाशक पी लिया। हालत गम्भीर होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झब्बूपुर लटूरनगर निवासी राम लड़ैते के २८ वर्षीय पुत्र राजीव कुमार ने परिवारिक विवाद के चलते कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि राजीव का विवाद उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर हुआ था। इसके बाद गुस्साये पति ने रख में रखी खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा पी ली। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गयी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डाक्टरों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरु कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *