सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 64 शिकायतें, पांच का हो सका निस्तारण

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 64 शिकायतें आयीं। जिसमें से 5शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार शनिवार को जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में राजस्व विभाग की 21, पुलिस की 07, विकास विभाग की 17, विद्युत विभाग की 03, कृषि विभाग की 02 व अन्य विभागों की 14 शिकायतें आयीं। कुल मिलाकर ६४ शिकायतें आयीं। जिसमें से मौके पर ०५ शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का भी जल्द से जल्द निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि मौके पर जाकर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *