फावड़े से हमला कर किसान को किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल

संकिसा, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार देर रात मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव उनासी निवासी किसान सतेंद्र सिंह शाक्य पुत्र रामस्नेही को जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही नामजद लोगों ने लाठी-डंडा, ईंट पत्थर एवं फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। घटना के सम्बन्ध में सतेंद्र सिंह की पत्नी गिरजा देवी ने गांव के ही नामजद लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के अनुसार शुक्रवार देर रात सतेंद्र सिंह अपने खेत की परेवट करने के लिए खेत में पाइप डाल रहे थे कि तभी नामजद लोगों ने उनके ऊपर जान से मार देने की नियत से लाठी-डंडा व ईंट पत्थर एवं फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज पर गांव के लोग मौके पर पंहुच गए, तभी सभी नामजद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर घायल सतेंद्र सिंह को उपचार हेतु सीएचसी मोहम्मदाबाद भेज दिया। मेरापुर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना की तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *