तैयारी को लेकर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव के आवास पर हुई बैठक
युवाओं में जोश भरने का काम करेगी चुनावी रैली: डॉ0 नबल किशोर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा से सपा प्रत्याशी डॉ0 नबल किशोर शाक्य के समर्थन में हो रही सपा सुप्रीमो की चुनावी रैली को सफल बनाने के लिए सपा के प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह के बघार स्थित आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने अपने-अपने सुझाव रखे।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सपा प्रत्याशी के समर्थन में क्रिश्चियन इंटर कालेज में चुनावी रैली हो रही है। जिसे सफल बनाने के लिए सपा के प्रदेश सचिव व वरिष्ठ नेता डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में सभी ने कार्यक्रम को कैसे सफल बनाया जाये, इस पर अपने-अपने सुझाव रखे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, सपा प्रत्याशी नबल किशोर शाक्य, सपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, अलीगढ़ की विधानसभा अतरौली के विधायक वीरेश यादव, भोला यादव, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव, शिवम यादव, अनुराग यादव, इलियास मंसूरी, अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव आदि सपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बताते चलें कि क्रिश्चियन इंटर कालेज में तैयारियां शाम तक चलती रही। वहीं वरिष्ठ नेताओं व सपा प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह रैली युवाओं में जोश भरने का काम करेगी।