फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव में इस बार 1747182 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनेगे अपना जन प्रतिनिधि। वहीं 110 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 4 मतदाता है। 85 वर्ष के आयु 10784 मतदाता, 110 से 119 वर्ष के मतदता मेल 2 व फीमेल 2 है। 120 वर्ष के मतदाता मेल 3 है।
पिछले चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को 221702 मतों से भाजपा ने हराया था
फर्रुखाबाद। पिछली लोकसभा चुनाव में सपा बसपा गठबंधन के अलावा भाजपा, कांगे्रस और प्रसपा सहित कई निर्दलीय चुनाव लड़े थे। जिसमें भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को दूसरी बार जनता ने 569880 मत देकर जिताया था। सपा बसपा गठबंधन के चलते बसपा चुनाव चिन्ह से पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल चुनाव लड़े। जिन्हे 348178 मत प्राप्त हुए थे। कांगे्रस सिंबल से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को 55258 मत प्राप्त हुए थे और प्रसपा से उदय पाल यादव को 9701 मत प्राप्त हुए थे। जबकि चुनाव लड़ रहे दली व निर्दलीय प्रत्याशियों को 7437 मतदाताओं ने नाकार दिया और नोटा का इस्तेमाल किया था। इस बार गठबंधन के रुप में इंडिया के सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य व भाजपा से दो बार के सांसद मुकेश राजपूत मैदान में है, तो वहीं बसपा ने बिना किसी से गठबंधन किये प्रत्याशी के रुप में क्रांति पाण्डेय को लड़ाया।
जनता द्वारा चुने गये अब तक जनप्रतिनिधि
1952 मूलचंद दुबे (ए) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1952 वेंकटेश नारायण तिवारी (बी), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957 मूलचंद दुबे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962 मूलचंद भाई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962‘ राम मनोहर लोहिया संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी
1967 अवधेश चंद्र सिंह राठौड़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971 अवधेश चंद्र सिंह चौधरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977 दया राम शाक्य जनता पार्टी
1980 दया राम शाक्य जनता पार्टी
1984 खुर्शीद आलम खान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989 संतोष भारतीय जनता दल
1991 सलमान खुर्शीद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996 साक्षी महाराज भारतीय जनता पार्टी
1998 साक्षी महाराज भारतीय जनता पार्टी
1999 चंद्र भूषण सिंह समाजवादी पार्टी
2004 चन्द्र भूषण सिंह समाजवादी पार्टी
2009 सलमान खुर्शीद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2014 मुकेश राजपूत भारतीय जनता पार्टी
2019 मुकेश राजपूत भारतीय जनता पार्टी