कमालगंज, समृद्धि न्यूज। खंड विकास कार्यालय कमालगंज में खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय का विदाई समारोह कार्यक्रम हुआ। बीडीओ की चंदौली सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता के पद पर प्रोन्नति हुई है। जिसके चलते उनको वहां का चार्ज लेना है। सोमवार को खंड विकास कार्यालय में विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। संचालन करते हुए एडियो आईएसबी आलोक कुमार दुबे ने कहा कि हमारे अधिकारी श्री प्रकाश उपाध्याय जैसा कोई दूसरा अधिकारी अभी तक हमको नहीं मिला। इतने दिन से साथ में काम करते हो गए हैं पर पता ही नहीं चला कि हम किसी अधिकारी के साथ में काम कर रहे हैं। सचीव प्रदीप कुमार ने खंड विकास अधिकारी का माला पहनकर स्वागत किया। वहीं वरिष्ठ लिपिक विजय राठौड़ ने माला पहनाकर और उपहार स्वरूप श्रीराधा कृष्ण की प्रतिमा भेंट की। वहीं एडियो को-ऑपरेटिव ने शाल ओड़ाकर स्वागत किया। सचिव लक्ष्मी लता गौतम ने गुच्छ पुष्प देकर स्वागत किया। सचिव कंचन रावत ने भगवान शिव की मूर्ति भेंट की। समस्त स्टाफ ने उपहार देकर बीडीओ को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान बीडीओ की आंखे नम हो गयी। श्री प्रकाश उपाध्याय ने एडीओ को-ऑपरेटिव योगेंद्र प्रताप सिंह को चार्ज दिया है। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
खंड विकास अधिकारी को दी गई विदाई
