Headlines

मामूली विवाद में हुई मारपीट में पांच घायल

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मामूली विवाद में हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गये। घटना के संबंध में थाना पुलिस को तहरीर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सोना जानकीपुर निवासी सुदामा देवी पत्नी पहलाद सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रोशन देवी पड़ोस के नल पर पानी भरने गई थी, तभी मोहल्ले का दबंग युवक उसकी पुत्री को गाली-गलौज करने लगा। गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक ने उसकी पुत्री पर बाइक चढ़ा दी। जिससे रोशन देवी घायल हो गयी। बाइक चढ़ाने की जानकारी पर सुदामा देवी मौके पर पहुंची और उन्होंने विरोध जताया। इसी बात से नाराज दबंग ने सुदामा देवी को जमकर पीटा। बचाने आई पुत्री कीर्ति देवी और पुत्री सुषमा देवी, देवर का लडक़ा पंकज पुत्र रामदेव को जमकर मारापीटा। गंभीर रूप से घायल रोशन देवी को सुदामा देवी थाने लाई। हलका इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया घायलों का चिकित्सक परीक्षण कराया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *