कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों को बंदरों ने काटकर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव अताईपुर निवासी नन्दकिशोर पुत्र हरिराम गाँव के पास पेड़ के नीचे खड़ा था। वहाँ पर मौजूद बन्दरों को उसने भगाने का प्रयास किया। उसी दौरान उस पर बन्दरों ने हमला कर काटकर घायल कर दिया। वहीं कम्पिल थाना क्षेत्र के गाँव अलियापुर निवासी रागनी उम्र 18 वर्षीय पुत्री रतनेश कुमार मन्दिर में पूजा करने जा रही थी, तभी वहाँ पर मौजूद बन्दरों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे रागनी घायल हो गई। दोनों घायलों को परिजनों ने कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया