अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। मार्ग दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गयी। परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान निवासी कुंती पत्नी नेकराम उम्र लगभग 58 वर्ष जो अपने घर से अपने पुत्र धर्मवीर की दुकान पर पैदल जा रही थीं, तभी थाना कलान क्षेत्र के दारानगर पटना निवासी सचिन पुत्र शिवपाल दवा लेने के लिए कस्बा राजपुर आ रहा था, तभी एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना में पैदल जा रही महिला कुंती गंभीर रूप से घायल हो गई थी तथा बाइक सवार सचिन के भी चोटें आईं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो के द्वारा महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार कर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रमित राजपूत ने घायल महिला को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गये थे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।