लक्ष्मीकांत वाजपेई व स्वतंत्र देव सिंह हो सकते हैं उत्तर प्रदेश के अगले उपमुख्यमंत्री..सूत्र 

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में  बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों को बदला जा सकता है। राष्ट्रीय नेतृत्व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई और स्वतंत्र देव सिंह पर विचार कर रहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बड़े राजनीतिक बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। पार्टी आलाकमान से संकेत मिले हैं कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्रियों को बदला जा सकता है। इस परिवर्तन के अंतर्गत दो कद्दावर नेताओं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री की कमान सौंपी जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सयुंक्त रूप से इस महत्वपूर्ण निर्णय पर अंतिम मुहर लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *