अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल

कंपिल, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी, जबकि अन्य दो साथी घायल हो गए। अस्पताल से मीमो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। स्वजनों शव लेकर घर चले गए।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी अनिल कुमार गौतम (24), राजन (23), संत कुमार (२४) रविवार देर शाम कंपिल से वापस लौट रहे थे। कंपिल सिवारा मार्ग पर नया नगला मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुँचे स्वजनों ने उन्हें सीएचसी कायमगंज मे भर्ती करवाया। जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अनिल कुमार गौतम (24) को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही स्वजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अन्य एक युवक राजन का फर्रुखाबाद में निजी चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है। जबकि संत कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। मृतक अनिल पांच भाइयों में विकास, गुड्डू, बाबू, प्रयांशु में सबसे बड़ा था। मृतक के दो पुत्र युवराज (3) व दूसरे एक वार्षिय पुत्र का नामकरण नहीं किया गया है। मृतक की माँ की करीब पांच महीने पहले बिजली करंट से मौत हो चुकी है। मृतक के पिता अनार सिंह भी नौजवान पुत्र की मौत पर दहाड़े मारकर रो रहे थे। स्वजन शव लेकर घर चले गए। अस्पताल से मेमो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ जितेन्द्र चौधरी ने बताया की स्वजनों ने शव का पीएम करवाने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *