भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा बाइक रैली

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के सीपी गेस्ट से भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव व 77वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अमर गुप्ता, सह संयोजक हिमांशू खटीक रहे। कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद मुकेश राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष रुपेश गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ0 मिथलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसाबाद विजय गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील रावत, जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार, जिला पंचायत सदस्य आशीष गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अरुण दुबे, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, मंशाराम गुप्ता, मंडल नगर अध्यक्ष चेतन तिवारी, राम लखन राजपूत, मनोज गंगवार, अजय वीर, आयुष गुप्ता, राजेश कठेरिया, अभिषेक दीक्षित, राजेश राजपूत, अखलेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को सांसद द्वारा तिरंगा झन्डा दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया। यात्रा नगर के सीपी गेस्ट हाउस से शुरु होकर नगर के नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई सीपी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *