बच्चों को संस्कारवान बनाना मेरा उद्देश्य: विजय

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। देश के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का सपना था, कि देश का हर व्यक्ति शिक्षित हो। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया और अपने जन्मदिन को शिक्षकोंं के लिए समर्पित करते हुए शिक्षक दिवस रखा, तब से अब तक हर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। समृद्धि न्यूज के विशेष विशलेषण समाचार के अंक में शिक्षा की प्रहरी बने उच्च प्राथमिक विद्यालय बाग लकूला के सहायक अध्यापक विजय कनौजिया ने बताया कि मेरे पिता स्व0 अमृतलाल कनौजिया जो पूर्व सूबेदार मेजर से सेवानिवृत्त हुए। उनकी प्रेरणा से मैं आगे बढ़ा और पढ़ाई के साथ समाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लिया। हाईस्कूल 1995 में केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ से किया। इंटर की भी शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से 1997  में पूर्ण की। बीए डीएन डिग्री कालेज से 2000  में उत्तीर्ण किया। एमए की शिक्षा क्राइस्ट चर्च कालेज कानपुर से पूर्ण की। 2002 में आगरा यूनिवर्सिटी से बीएड किया। मेरी हावी पढ़ाई के साथ खेल में रही। मेरा प्रिय गेम क्रिकेट व बैडमिंटन है। 2005 में अध्यापक बना और पहली तैनाती प्राथमिक विद्यालय किराचिन ब्लाक राजेपुर में मिली। 2007 में प्राथमिक विद्यालय महरुपुर सरजू में अध्यापन कार्य किया। जनवरी 2008 में उच्च प्राथमिक विद्यालय बाग लकूला में स्थानांतरण किया गया। यहां का माहौल सुधारने में काफी समस्या आयी। ग्रामीण अंचल के साथ-साथ गिहार बस्ती थी। उन बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना और घर-घर जाकर विद्यालय में प्रवेश हेतु नामांकन बढ़ाये। उसी दौरान 2014 में प्राथमिक विद्यालय किदरापुर भेजा गया जो नया विद्यालय था, वहां पढ़ाया। 2020 से 2022 तक एआरपी रहा। फिर पुन: उच्च प्राथमिक विद्यालय बाग लकूला का कार्य संभाला। तब से अभी तक अध्यापन कार्य कर रहा हूं। विद्यालय में 79  बच्चे पढ़ रहे है। दो शिक्षक है। 30  बच्चे गिहार बस्ती के है। ब्लाक स्तर पर बच्चों ने कबड्डी, खो-खो, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया और जीते। मेरे पढ़ाये हुए कई बच्चे सरकारी पदों पर कार्यरत है। जिसमें सुनील कुमार, विजय कुमार बच्चे नौकरी कर रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित हो चुका हूं। साथ ही शिक्षक दिवस पर भी सम्मानित हुआ हूं। अन्य शैक्षिक गोष्टियों में भी कई बार सम्मान मिला है। बच्चों को पढ़ाना साथ ही शासन द्वारा योजनाओं को क्रियांवन करने के लिए स्वच्छता अभियान रैली, स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण रैली, पर्यावरण संरक्षण आदि की रैली निकाली है। प्राथमिक शिक्षक संघ में संयोजक सदस्य हूं। बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनके अंदर संस्कार पैदा करना मेरा उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *