पुतला फूंकने वाले लोगों पर नहीं हुई कार्यवाही तो हर ब्लाक में भाजपा नेताओं के फूंके जायेेगेंं पुतले: चन्द्रपाल सिंह यादव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंके जाने की जानकारी होने पर उन्होंने कहा कि हम सब लोग कानून को मानने वाले लोग हैं और अगर 24 घंटे पुलिस प्रशासन ने इन सद्भावना को खराब करने वाले लोगों पर मुकदमा नहीं किया तो समाजवादी पार्टी हर ब्लॉक में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के पुतले फूंकेगी और अगर कानूनी प्रक्रिया भारतीय जनता पार्टी के ऊपर लागू नहीं होती है तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर भी लागू नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *