फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माफिया अनुपम दुबे के छोटे भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के आवास कसरट्टा पर कोतवाली छिबरामऊ जनपद कन्नौज की पुलिस ने आकर कुर्की की कार्यवाही की।
जानकारी के अनुसार अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पर कोतवाली छिबरामऊ जिला कन्नौज पर वादी राजेश सिंह चौहान ने धारा-395, 341, 504, 506, 427 आई.पी.सी. में दर्ज कराया था। जिसमें रविवार को अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के आवास पर प्रभारी क्राइम चंद्रप्रकाश तिवारी बड़ी संख्या में पुलिस बल लेकर अनुराग दुबे उर्फ डब्बन के कसरट्टा स्थित आवास पर कुर्की करने पहुंचे। जहां पुलिस ने समस्त घरेलू सामान कुर्क किया। इस दौरान सीओ अमृतपुर रवींद्रनाथ भी मौजूद रहे। वहीं फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी अमोद सिंह ने बताया यह कुर्की कन्नौज जिला एवं सत्र न्यायालय डकैती कोर्ट के आदेश पर ०6.०9.2024 के अनुपालन में कराई जा रही है। जिसमें अगली तिथि 18.०9.2024 नियत है।