डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गयी। परिजन उसके कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार संगीता पत्नी सत्तभान ठाकुर उम्र 45 साल निवासी पहाड़पुर थाना नवाबगंज की 13 सितंबर को डिलीवरी हुई थी। रविवार को करीब ९.३० बजे महिला की हालत बिगड़ गयी। परिजन उसको लेकर कानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि डिलीवरी के बाद अधिक रक्तस्राव के कारण महिला की हालत बिगड़ गयी। जिस पर चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। जिब परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। मृतका के एक बेटा प्रिंस, दो बेटी वर्षा व दूसरी बेटी ने परसों जन्म लिया है। मृतका का पति एंबूलेंस चलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *