धूमधाम से मनायी गई विश्वकर्मा जयंती, निकली शोभायात्रा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सृष्टि के रचयिता भगवान विश्वकर्मा की जयंती कोकाश पांचाल ब्राह्मण समिति के तत्वाधान में मनायी गई और नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा रेलवे रोड स्थित अनंत होटल से प्रारंभ होकर चौक, घुमना, लालगेट होते हुए बढ़पुर स्थित विश्वकर्मा मंदिर तक निकाली गई। समिति के अध्यक्ष मुन्नालाल शर्मा ने फीता काटकर शोभायात्रा प्रारंभ की। चौक पर नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की साथ ही समाज के लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। नेहरु रोड पर व्यापारी नेता संजय गर्ग ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण कर स्वागत किया। महिला सभा की अध्यक्ष वीना शर्मा व रानी शर्मा ने नेतृत्व किया। मंदिर परिसर में सुबह हवन पूजन के साथ समाज के लोगों ने भाग लिया। पूरे दिन भण्डारे का आयोजन हुआ। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को माल्यार्पण व शाल ओड़ाकर सम्मानित किया गया। आशा शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, तेजराम शर्मा, सूबेदार शर्मा, संतोषी शर्मा का स्वागत हुआ। अतिथि के रुप में जिला पंचायत अध्यक्ष व डा0 अरविन्द गुप्ता एवं डा0 नरेश शर्मा ने पहुंचकर सम्बोधित किया। विश्वकर्मा समाज को शिक्षित करना व एकजुट एवं राजनीति में भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सरकार से मांग की गई कि १७ सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये। मेधावी छात्रा जाहन्वी शर्मा, मानसी, अंकिता, शक्ति शर्मा, धु्रव, आयुषी शर्मा, अक्षय राज शर्मा, अनुराग, कोमल, कंचन, गौरी, सुनैना, आस्था शर्मा सहित ४० बच्चों को पुरुस्कृत किया गया। वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामपाल शर्मा, राकेश शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा, रामऔतार शर्मा, इंदु प्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा, अनुराग शर्मा, उमाकांत, सुशील कुमार, विनीत कुमार, विजय कुमार, दीपक कुमार, श्याम सुंदर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *