एवी इंटर कालेज में प्रबंधन समिति के हुए चुनाव को अधिकारियों ने किया स्थगित

कोर्ट ने कर रखा है स्टे

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। हाईकोर्ट के निर्देश पर बुधवार को प्रबंधन समिति का चुनाव होना था। सुबह 10 बजे से 4 बजे तक की प्रक्रिया थी। 2 बजे के बाद चुनाव के पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को चुनाव स्थगित करने की जानकारी दी। जिस पर प्रबंधन समिति के सदस्य और चुनाव अधिकारियों में जमकर बहस हुई।
ए0वी0 इंटर कॉलेज में हाईकोर्ट के निर्देश पर बुधवार को प्रबंधन समिति का चुनाव होना था। जिसके लिए चुनाव अधिकारी रामदास, प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मॉडर्न इंटर कॉलेज रोशनाबाद को बनाया गया था और पर्यवेक्षक महेश चंद्र राजपूत प्रधानाचार्य राम दर्शनी राजकीय इंटर कॉलेज भटासा को बनाया गया था। दोनों अधिकारी सुबह कॉलेज पहुंचे और कमेटी के सदस्य भी पहुंचे। कुछ देर बाद अधिकारी कायमगंज की बात कहकर उप जिलाधिकारी के पास से कुछ कागज लेने की बात करके चले गए। चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रबंधन समिति के सदस्य पेशकार यादव को समिति का अध्यक्ष बनाया गया और पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता को कॉलेज का प्रबंधक मनोनीत किया गया। 37 कमेटी के सदस्यों में सर्व सम्मति से सभी को पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। 2.00 बजे के लगभग पर्यवेक्षक और चुनाव अधिकारी कायमगंज से वापस कॉलेज पहुंचे। विजय गुप्ता ने चुनाव अधिकारी को सर्वसम्मत से बनाए गए सभी पदाधिकारी की सूची सौंपी। उन्होंने 2.00 बजे के समय चुनाव स्थगित करने की घोषणा की। जिस पर पूर्व चेयरमेन विजय गुप्ता से लिखित आदेश देने को लेकर बहस होने लगी। विजय गुप्ता ने अपना आदेश हाईकोर्ट का बताया। चुनाव अधिकारी ने सिविल न्यायालय से स्टे की जानकारी दी। विजय गुप्ता के लिखित में मांगने पर उन्होंने इनकार कर दिया और मौखिक बताने लगे। इसी को लेकर पर्यवेक्षक और विजय गुप्ता की बहस होने लगी। कुछ देर बहस होने के बाद अधिकारियों ने चुनाव के स्थगित होने की घोषणा करके चुनाव को गलत बताने लगे, लेकिन अधिकारियों की तरफ से ना तो कोई स्टे विद्यालय में चस्पा किया गया। विद्यालय में और मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता के मांगने पर उन्हें दिखाया गया। इतना कहकर अधिकारी मौके से चल दिए। प्रबंधन समिति के चुनाव में कई थानों की पुलिस व सीओ, एक प्लाटून पीएसी कॉलेज के परिसर में मौजूद रही। पूर्व अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में सुबह चुनाव प्रक्रिया शुरु की गयी। इसके बाद अधिकारी कायमगंज की बात करके उप जिलाधिकारी से मिलने चले गए। वहां से वापस आते समय उन्होंने चुनाव को स्थगित कर दिया। समय 2.00 बजे के लगभग चुनाव अधिकारी ने बताया मेरे संज्ञान में कोई कॉलेज में चुनाव नहीं हुआ है। पूर्व जिला अध्यक्ष नदीम फारुकी ने बताया विजय गुप्ता के द्वारा बनाई कमेटी अवैध है। इसीलिए मैने सिविल न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया है और गुरुवार को भी न्यायालय की शरण में जाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *