गुस्साई भीड़ ने मजार को तोड़कर रख दिया शिवलिंग

शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में मजार विवाद को लेकर हंगामा और बवाल का मामला सामने आया है। सरोहा गांव में मजार के नाम पर अवैध कब्जे के आरोप में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने मजार की दीवार भी गिरा दी। बताया जा रहा है कि मंदिर के पास अवैध कब्जे के आरोप में हंगामा किया। वहीं दो समुदायों के बीच तनाव के बाद 4 थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि स्थिति काबू में है और शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि गांव में मंदिर के पास अवैध रूप से मजार का निर्माण कर दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई। बैठक के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। गुस्साई भीड़ अवैध मजार के पास पहुंची और देखते ही देखते मजार की दीवार को भी धराशाई दिया। गुस्साए लोगों की भीड़ इतने पर नहीं रुकी। भीड़ ने वहां पर शिवलिंग भी स्थापित कर दिया। देखते ही देखते मामला काफी तूल पकड़ लिया, जिसके बाद विवाद होने की स्थिति बन गई। इस मामले की सूचना पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। तनाव फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया गया। गांव के रियाजुद्दीन ने पुजारी समेत कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बाद में मजार को दोबारा से बनवा दिया गया। दीवारों पर कंटीले तार लगा दिए गए थे। इसकी जानकारी होने पर गुरुवार को आसपास कई गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। इन लोगों का कहना था कि मजार फिर से बनवाने के बाद शिवलिंग को हटा दिया गया है। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए सिंधौली के साथ आसपास के थानों का पुलिस बल पहुंच गया। लोगों ने तारों को हटाकर मजार गिरा दी। सूचना पर एसडीएम और सीओ भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उनसे भी धक्का-मुक्की की गई। एडीएम प्रशासन संजय पांडेय और एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी मौके पर पहुंचे।

सामने आया ये मामला :

सहोरा गांव में प्राचीन धर्मस्थल परिसर में दूसरे समुदाय की मजार बनी थी। कई साल पहले भी दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी। तब पुलिस ने दूसरे समुदाय के भीड़ एकत्रित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने मजार पर सजावट के लिए झालर लगा दी थी। मंगलवार को लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। बुधवार को उस मजार को हटाकर शिवलिंग स्थापित कर दिया गया था। इस मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने दूसरी जगह पर मुस्लिम पक्ष के लिए एक धार्मिक स्थल का निर्माण करवा दिया था। इसकी खबर जब विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो वहां पर 500 से ज्यादा विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता पहुंच गए और  इसके बाद वहां पर जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं बेकाबू हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने निर्माणधीन मुस्लिम धार्मिक स्थल को ध्वस्त कर दिया। साथ ही पुराने धार्मिक स्थल पर भी पथराव किया। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब पुलिस के सामने हुआ है और वह तमाशबीन बनी रही। उपद्रवियों के सामने पुलिस की भी नही चली। फिलहाल पुलिस मौके पर हालात को काबू करने में जुटी गई और खास बात यह थी इस मामले में खुफिया तंत्र भी फेल हुआ है।अब पुलिस मामले में FIR दर्ज करने की बात कर रही है। वहीँ अब इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी माहौल ख़राब हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *