यूपी एजूकेशनल मिनीष्ट्रियल आफीसर्स एसो0 के अध्यक्ष बने अरविन्द कुमार

वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, जनपदीय मंत्री राजीव यादव, आडिटर बनी रोशनी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यूपी एजूकेशनल मिनीष्ट्रियल आफीसर्स एसोसिएशन जनपद इकाई शाखा द्वारा द्विवार्षिक चुनाव जिला विद्यालय निरीक्षक सभागार में सम्पन्न हुआ। जनपद के अन्तर्गत कुल ४७ सदस्यों में से ४३ सदस्य उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य हरिप्रकाश मिश्रा, आनंद दीक्षित, चुनाव अधिकारी समिति द्वारा सम्पन्न हुआ। दोनों चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों की घोषणा की। अध्यक्ष पद हेतु तीन नाम आये। जिसमें राजेश अग्निहोत्री, मनोज कुमार मिश्रा, अरविन्द कुमार का नाम शामिल था। मनोज मिश्रा द्वारा नाम वापस लिये जाने की स्थिति में दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव सम्पन्न हुआ। राजेश कुमार अग्निहोत्री ने १८ मत व अरविन्द कुमार को २५ मत प्राप्त हुए। अरविन्द कुमार जनपद इकाई के अध्यक्ष निवार्चित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, जनपदीय मंत्री राजीव कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दिनेश चन्द्र बाथम बने। ऑडिटर रोशनी बाथम को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *