पत्रावली जांच आदेश को निरस्त करने की शिक्षकों ने उठायी मांग

1981  से 2020 तक की नियुक्ति का मामला
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य, मण्डलीय अध्यक्ष महिपाल सिंह, अर्जुन प्रताप सिंह व सुब्रत शाक्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सांैपा। ज्ञापन में दर्शाया कि वित्तविहीन विद्यालय में कार्यरत शिक्षक-कर्मचारी प्रमाणित सूची उपलब्ध करायी जाये। सूची न उपलब्ध होने के कारण कभी-कभी समस्या आती है, शिकायत मिलती है कि उनका नाम विद्यालय की पंजिका से हटा दिया गया है। संगठन ने मांग की है कि सूची उपलब्ध करायी जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक ने पत्र जारी किया जिसमें शिक्षक व कर्मचारियों के नाम सूची के साथ 1981  से 2020  तक नियुक्त व्यक्तिगत मूल अभिलेखों की पत्रावलियों को मांगा गया है। जिसका शिक्षक संघ विरोध करता है। महिपाल सिंह, अर्जुन प्रताप सिंह ने इस संबंध में शिक्षक विधायक राजबहादुर चंदेल के द्वारा मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री व माध्यमिक शिक्षा प्रमुख सचिव दीपक कुमार से भेंट वार्ता कर 1981  से 2020 तक नियुक्त शिक्षक कर्मचारियों की जांच वाला निर्णय भय वातावरण उत्पन्न करता है। जिस पर आश्वासन दिया गया कि उसे निरस्त किया जायेगा। शिक्षकों ने कहा कि यह काला आदेश है। शीघ्र ही यह आदेश जिला विद्यालय निरीक्षक को प्राप्त करा दिया जायेगा। आदेश निरस्त न हुआ तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *