100 वर्ष पुराने पेड़ को काटने से रोका, नगर पालिका टीम लौटी वापस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लालगेट स्थित फव्वारा के पास 100 वर्ष पुराना पकडिय़ा का पेड़ स्थित है। शहर में टै्रफिक सिग्नल लाइट लगने के बाद पुराने पकडिय़ा के पेड़ को गिराने के लिए नगर पालिका की टीम जैसे ही गुरुवार की शाम को पहुंची। युवा नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने अपनी टीम के साथ विरोध किया, तभी जानकारी पाकर फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष आशीष मिश्रा भइयन ने भी पेड़ गिराये जाने का विरोध किया और रात भर अपने समर्थकों के साथ निगरानी की। उन्होंने बताया कि 100 वर्ष पुराना पेड़ है। लोगों को छाया देता है। उस पेड़ से किसी को हानि नहीं है। फिर भी गिराये जाने की कोशिश चल रही है। आक्रोश के आगे नगर पालिका की टीम को वैरंग वापस लौटना पड़ा। अंकुर मिश्रा ने ऐलान किया कि अगर पेड़ गिराया गया तो नगर पालिका के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। जबकि शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाये जाने की मांग की थी। आश्वासन के बाद भी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाये गये। अब युवा व्यापार मण्डल आरपार की लड़ाई लड़ेगा और पुन: आंदोलन करने के लिए तैयार है। सूचना मिलने पर फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि किसी भी कीमत पर पेड़ को काटने नहीं देगें। हर कीमत पर इसका विरोध किया जायेगा। दिन भर लोगों का आवागमन रहता है। रात में प्रतिदिन फर्रुखाबाद विकास मंच के लोग निगरानी करेगें। अगर टै्रफिक व्यवस्था का इतना ही ध्यान है तो धरोहर जैसी चीजों को नुकसान न पहुंचाया जाये। रात ९ बजे से लेकर १ बजे तक समर्थक लालगेट पर डटे रहे। सभी ने कहा कि हम टै्रफिक सिग्नल का विरोध नहीं करते है। अगर टै्रफिक सिग्नल की जरुरत है तो पेड़ को कोई क्षति न पहुंचायी जाये। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *