कथा सुनने से होता है मानव कल्याण: पं0 सुनील शास्त्री

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीमद् का कथा का आयोजन पांचाल घाट स्थित ऋषि आश्रम बंधा में तीसरे दिन रिमझिम बरसात में कथा वाचक पंडित सुनील शास्त्री ने श्रोताओं को कथा का महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कथा से संपूर्ण ब्रह्मांड में मानव का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि आसपास का वातावरण भक्ति मय में हो जाता है। जिससे हमारे शुद्ध मन को उत्पन्न विकारों आचार विचार में परिवर्तन होता है। जिससे मानव का कल्याण होता है ्र। कथा में मुख्य रूप से सुनने से हमारे अंदर भाव विचार बदलते हैं, जिससे हमारे अन्दर फैली कुरीतिया के प्रति जागरूक होते हैं और समय के साथ हमारे अन्दर परिर्वतन आता रहता है। कथा में परीक्षित दीपक कुमार सिंह राठौड़ व सोनालिका राठौड़ रही। कथा का प्रबंधन सरोज राठौर, धीरेंद्र सिंह फौजी, इंद्राणी राठौर, संदीप सिंह राठौड़ ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नीता, सीमा, रेखा, राधा, सुमन सिंह, हर्ष, प्रमोद यादव, प्रिया, वैभव, सत्येंद्र सिंह, पार्थ, श्रद्धा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *